अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
एट जालौन। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने आज आयोजित समाधान दिवस में स्थानीय लोगों की समस्याएँ और शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। कार्यक्रम की कमान स्वयं थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने संभाली और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान थाने में पहुंची शिकायतों में जमीनी विवाद, राजस्व विभाग से जुड़े मामले प्रमुख रहे। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्या का समय पर निस्तारण ही पुलिस का प्राथमिक दायित्व है, और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की बात सुनें, तथा समाधान दिवस पर आई हर शिकायत का जल्द व उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। मौके पर आई 5 शिकायत,समाधान दिवस समाप्त होने तक 2 मामलों में मौके पर ही समझौता कराकर राहत दिलाई गई, जबकि कुछ प्रकरणों में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
इस मौके पर थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उप निरीक्षक शिव शंकर, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, हेड, कांस्टेबल बड़े लाल, लेखपाल पवन गुप्ता, चंद्रप्रकाश शाहू,विवेक गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता,विजय आनंद,विवेक कुमार,चंदन शिवहरे, अंकित झा मौजूद रहे।
