कोंच (जालौन) सास ससुर को खाना देने जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने महिला के साथ अभद्रता की जिस पर महिला ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने एक राय होकर महिला के साथ मारपीट कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ निवासिनी किशना देवी पत्नी सूरज सिंह ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 21 मार्च 2026 रात्रि करीब 8 बजे की है जब मैं अपने सास ससुर को खाना देने के लिए दूसरे घर जा रही थी तभी वहां पर देवकी पत्नी जशबन्त सिंह खुशी पुत्र जशबन्त सिंह और जशबन्त सिंह पुत्र कृपाराम माँ बहिन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे जिसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों लात घूंसों से मेरी मारपीट कर दी इसी दौरान मेरे गले मे पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र गिर गया हो हल्ला सुनकर पड़ोसी आ गए तो उक्त लोग मेरे लड़के सतीश को झूठे मुकद्दमें में फसाने की धमकी देने लगे उक्त लोग किशना देवी के।परिवारीजन है जिससे प्रतीत होता है कि यह पारिवारिक बिबाद का मामला है किशना देवी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
