Loading market...

यमुना नदी में डूबे संदिग्ध युवक का तीसर दिन भी नहीं चला पता, सर्च अभियान जारी 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीते 14 नवम्बर को कालपी के यमुना नदी के पानी में संदिग्ध‌ अवस्था में डूबे 29 वर्षीय युवक अख्तर खान की तलाश के लिये लगातार तीसरे दिन सर्च आप्रेशन चलाया गया। युवक की खोजबीन करने के लिये कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा एसडीआरएफ के टीम लीडर कामरान खान की मौजूदगी में तीसरे दिन को यमुना नदी की जलधारा में डूबे युवक की खोजबीन करने के लिये सर्च आप्रेशन चलाया गया। युवक का पता नहीं चल सका है।

मालूम हो कि शनिवार के दिन नगर के मोहल्ला हैदरीपुरा निवासी अख्तर खान पुत्र असलम खान की बुलेट मोटरसाइकिल यमुना नदी के पुल में लावारिस हालत में सुबह करीब 5 बजे बरामद की गयी थी। युवक के गायब होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर नागरिक व पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। शनिवार व रविवार तथा सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में युवक की तलाश के लिये एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा टीम लीडर कामरान खान की मौजूदगी में एसडीआरएफ, पुलिस जवानों तथा गोताखोरों के द्वारा यमुना में खोजबीन की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के मुताबिक 11 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम खोजबीन करने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के पुल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है। यमुना नदी के किनारे दूसरे दिन भीड़ भाड़ रही। टीमों के द्वारा पुल के 10 किमी जलधारा में चैंकिंग अभियान चलाया गया।

 

फोटो – यमुना में सर्च आप्रेशन चलाने में जुटे एसडीआरएफ व पुलिस टीम

Leave a Reply