कोंच(जालौन) नदीगांव के मोहल्ला वार्ड नम्बर 9 शीश घर में महिला ने अपने ही पिता के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका का विवाह 4 माह पूर्व डकोर में हुआ था पति से हुई अनबन के बाद वह अपने मायके पिता के दो दिन पूर्व घर पर पहुँची थी।
नदीगांव के मोहल्ला वार्ड नम्बर 9 शीश घर की रहने बाली गोल्लो उर्फ खुशबू का विवाह 4 माह पूर्व बीती 5 मार्च को ग्राम डकोर निवासी आरिफ के साथ हुआ था कुछ दिन तो अच्छे से गुजरे लेकिन फिर पति और ससुरालीजनों से झगड़े होने लगे जिससे तंग आकर बीती 25 जुलाई को महिला अपनी ससुराल से अकेली चलकर उरई में अपनी मौसी के यहां आ गई दो दिन मौसी के यहां रहने के बाद वह 28 जुलाई को नदीगांव स्थित अपने पिता इशाक खान के घर पर आ गई दो दिन अपने मायके में बिताने के बाद बुधबार दोपहर उस समय साड़ी का फंदा बनाकर छत में लगें पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली उस समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे पिता बकरी चरा रहा था और माँ बाजार में खरीदारी के लिए गई थी लौटकर जब उसके माता पिता घर बापस आये तो बेटी के लटकते हुए शव को देखकर दंग रह गए नदीगांव थाने के प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
