Loading market...

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने 12 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन शनिवार को तहसील कालपी सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी अमित राज की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान 12 मामलों में मौके पर ही त्वरित कार्यवाही कराई गई।

सुबह 10 बजे शुरू हुए समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं सात शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा गया।

सीताराम निवासी अपने खेतों के अभिलेखों में नाम दर्ज करने की मांग की, देव सिंह निवासी ग्राम सधारा में फसल को दबंगों द्वारा काट दी गई है। आशीष निवासी ग्राम रिछारा के द्वारा सड़क में झाड़ियों की सफाई तथा नियमित सफाई करने की मांग की। देवी दिन निवासी ग्राम बम्होरी ने सरकारी कल्याण के रूम पर अवैध कब्जा करने का शिकायती पत्र प्रस्तुत किया, बलराम सिंह निवासी मंडी खुर्द ने चेक दम पुनः बनवाने की मांग की। शिवकुमार निगम निवासी ग्राम जक्सिया ने ग्राम सड़क को ठीक करने की मांग की है। सपा नेता प्रताप चौधरी ने काशीराम कॉलोनी में जल भराव तथा गंदगी को लेकर शिकायत की। संतोष राठौर ने वन विभाग की जमीन में अनधिकृत तरीके से कब्जा करने की शिकायत की है। शाहीन पत्नी सागर आदि महिलाओं ने समूह संचालक महिला के द्वारा लाखों रुपए हड़पकर हज़ार होने की शिकायत की है।

 

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस महज औपचारिकता न बनकर आमजन की समस्याओं के वास्तविक समाधान का माध्यम होना चाहिए। शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला, उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, सीओ राजेश कमल, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, प्रिंस सिंह राजपूत, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, नगर पालिका के प्रभारी सहित राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

फोटो— फरियादियों की शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी

Leave a Reply