परीक्षा देने जा रहे बाइक सबार गिरकर हुए घायल - Aaj Tak Media

परीक्षा देने जा रहे बाइक सबार गिरकर हुए घायल

 

कोंच (जालौन) ग्राम पड़री के नजदीक अचानक से बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया जिससे बाइक सवार घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम झीलरा तीतरा निवासी अशोक कुमार उम्र करीब 60 वर्ष अपने बेटे जशन प्रसाद उम्र करीब 26 वर्ष और बेटी रिया उम्र करीब 17 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से होमगार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए झांसी जा रहे थे और जैसे ही ग्राम पड़री के पास पहुंचे तभी अचानक से एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में अशोक कुमार बाइक पर नियंत्रण खो गया था और तीनों लोग बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए जैसे ही इस हादसे को गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो उन्होंने तुरंत ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल अशोक कुमार को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया वहीं रिया एवं जशन प्रसाद का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply