कोंच (जालौन) थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम कनहरी व कनासी के बीच एक अनियंत्रित बस पलटने से एक हादसा हो गया जिसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए तुरंत ही सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने घायल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव में इलाज हेतु भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस यूं पी 92 बी टी 2896 कोंच से चलकर नदीगांव के लिए जा रही थी और जैसे ही ग्राम कनहरी कनासी के बीच पहुंची ही थी तभी अचानक से अज्ञात कारणों के चलते ड्राइबर का बस से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे जाकर खंती में पलट गई बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणजन मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य मे जुट गए थोड़ी ही देर में पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और घायल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजा बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ वहीं बस में सबार यात्रियों में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए है जिनमें तीन महिलाएं है वहीं घटना की सूचना जैसे ही उच्च अधिकारियों को हुई तो सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच गए वहां से निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य केंद्र।पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना।
