जनआरोग्य मेलों में 135 मरीजों का हुआ उपचार - Aaj Tak Media

जनआरोग्य मेलों में 135 मरीजों का हुआ उपचार

 

कालपी जालौन  शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत रविवार को कालपी, वावई, नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 135 मरीजों का उपचार करके गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।

रविवार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 52 मरीजों का इलाज किया गया। राजकीय होम्योपैथी

महिला चिकित्साधिकारी डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से उपचार करने के लिये जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 28 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय वावई में 25 मरीजों का इलाज हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामतपुर में चिकित्साधिकारी डॉ आदर्श गौतम की अगुवाई में आयोजित मेले में कर्मचारियों के द्वारा 30 मरीजों का इलाज किया गया। मेलो में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार ने बताया कि भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है। इसलिए सभी लोग दोपहर में सतर्कता बरतें तथा किसी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह पर उपचार करें। बिना वजह दोपहर में घूमने से बचाव करें।

 

फोटो- मरीजों का उपचार करते चिकित्सक डा शेख

Leave a Reply