Loading market...

तहसील परिसर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) जिला मुख्यालय उरई स्थित सदर तहसील परिसर में लंबे समय से जमाए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे हटवाने का काम किया। जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर तहसीलदार ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और जेसीबी की मदद से तहसील परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं व कुछ अधिवक्ताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ अधिवक्ताओं और स्टाम्प विक्रेताओं के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही।

तहसील परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई से अवैध कब्जा जमाए लोगों में हलचल मच गई। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से परिसर में व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कदम उठाया गया।

Leave a Reply