जिला संवाददाता
कदौरा जालौन
कदौरा (जालौन) स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों के दावों के बीच कदौरा क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। चंद्रशी, कानखेड़ा और चतेला क्षेत्र से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले एक ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक करीब 20 बच्चे सवार दिखाई दिए। इनमें कुछ बच्चे ऑटो से बाहर लटकते तो कुछ छत पर बैठकर सफर करते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चों को इस तरह जोखिम में डालकर सफर कराना कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। जिस मार्ग से ऑटो का आवागमन होता है, वहां बालू के डंप होने के साथ ही ट्रक और डंपर भी लगातार गुजरते हैं। ऐसे में ओवरलोड ऑटो और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि अचानक कोई भारी वाहन सामने आ जाए या ऑटो अनियंत्रित हो जाए तो कोई भी बड़ा घटना हो सकती है
