मुख्यालय स्थित नवनिर्मित तहसील जल्द हो सकती है चालू - Aaj Tak Media

मुख्यालय स्थित नवनिर्मित तहसील जल्द हो सकती है चालू

 

उरई (जालौन) जिला मुख्यालय उरई स्थित तहसील निर्माण का कार्य वर्ष 2024-25 में कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन निर्माण इकाई झांसी के द्वारा 11 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से करवाया गया।यह निर्माण कार्य संस्था के परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार शर्मा की देखरेख में करवाया जा रहा है।इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं मानक की देखरेख संस्था के जेई संदीप कुमार के द्वारा निरंतर की जा रही है।इस संबंध में कार्यदाई संस्था के जेई संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय उरई सदर तहसील का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। उन्होंने बताया तहसील निर्माण में गुणवत्ता और मानक का विशेष ध्यान दिया गया है जिसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती गयी। उन्होंने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता को परखने के लिए समय-समय हमारे परियोजना प्रबंधक के साथ ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय भी निरीक्षण कर दिशानिर्देश देते रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल माह के अंदर ही प्रशासन के हैंडओवर नवनिर्मित तहसील को कर दिया जायेगा।

Leave a Reply