कोंच (कैलिया) थाना अंतर्गत ग्राम बोहरा में सड़क के किनारे बकरियां चरा रही अनुसूचित जाति की महिला को आरोपितो ने जाति सूचक गालियां देकर मारपीट कर घायल कर दिया महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है उसने आरोपितो के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बोहरा निबासी महिला शकुंतला देवी बुधबार को गांव से लगी सड़क के किनारे अपनी बकरियां चरा रही थी महिला के आरोप है कि गांव के ही दो ब्यक्ति वहां आये और उसे जाति सूचक गालियां देने लगे जब उसने उनसे गाली नही देने की बात कही उक्त दोनों आरोपितों ने उसकी मारपीट कर दी जिससे वह वही सड़क गिर गई बाद में उसके परिवार बाले वहां आये और उठा कर कैलिया थाने पर ले गए पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी पर भेजा जहां महिला की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि महिला का प्रार्थना पत्र मिला जिसकी जांच की जा रही है जांच उपरांत आरोपितो के विरुद्ध कार्रवाई वैधानिक कार्रवाई की जाएगी घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल महिला की अभिरक्षा में भेजा गया है।
