आरोपी पर भैंस के गुप्तांग में धारदार हथियार डालने का आरोप लगा कर शिकायत की
जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा बुल्दा में खेत में भैंस के घुस जाने को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति ने भैंस को बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांग में धारदार हथियार डाल दिया। गंभीर हालत में कई दिनों तक उपचार चलने के बाद भैंस की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदारपुर शेखपुरा बुल्दा निवासी गुड्डी पत्नी चक्कू ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 6 -10- 2026 को दोपहर के समय वह अपने हिस्से के खेत में गई थीं। इसी दौरान उनकी नातिन भैंस को पानी पिलाने के लिए ले जा रही थी। तभी भैंस छूटकर गांव के निवासी आरोपी सामी पुत्र बबलू के खाली खेत में चली गई।
भैंस के खेत में पहुंचने पर आरोपी समी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके गुप्तांग में धारदार हथियार डाल दिया।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। कई दिनों तक उपचार कराने के बावजूद भैंस की मौत हो गई।पीड़िता घटना को लेकर जब वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचीं तो उन्हें धमकाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
शिकायत के बाद मृत भैंस का पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
