कोंच (जालौन) सरकारी कार्य को लेकर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अपनी मोटरसाइकिल से उरई जा रहा था और जैसे ही मलंग पुल के पास पहुंचा तभी अचानक से सड़क पर एक सूअर आ गया और सूअर को बचाने के चक्कर में उसकी मोटरसाइकिल नियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार की सुबह कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार उम्र करीब 32 वर्ष विभागीय कार्य से अपनी मोटरसाइकिल के द्वारा उरई जा रहा था और जैसे ही मलंगा पुल के पास पहुंचा तभी अचानक से सामने सुअर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कांस्टेविल अपना संतुलन।खो बैठा और सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया तुरंत हो डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस घायल कांस्टेबल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं घायल कांस्टेबल को देखने के लिए सुराही चौकी प्रभारी अभिषेक मंडी चौकी प्रभारी नितेश कुमार राहुल पंकज सहित अन्य पुलिस फैमिली पहुंच गए और घायल का हाल-चाल जाना।
