जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम बैरई में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सड़कों की हालत बंद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गांव की स्थिति नारकीय बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी को लेकर है। नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने और सफाई के अभाव में गंदा पानी रास्तों पर फैल रहा है। इससे गांव में गंदगी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।गांव की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जल निकासी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से पूरा गांव परेशान है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम बैरई में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, नालियों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।
फोटो – गंदगी से सड़कें दलदल से लवालव
