बाबा साहेब की 135 वीं जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा - Aaj Tak Media

बाबा साहेब की 135 वीं जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

कोंच (जालौन) भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।

मुहल्ला गांधीनगर गांधीनगर स्टेट डॉक्टर भीमराव पुस्तकालय से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ जय भीम के नारों के साथ प्रारम्भ हुई यह यात्रा मुख्य मार्ग सागर चौकी चन्द्रकुआँ स्टेट बैंक पॉवर हाउस बजरिया तकिया भारत माता मंदिर से होते हुए लवली चौराहा नईबस्ती नगर पालिका होते हुए पुनः गांधी नगर स्थित भीमराव पुस्तकालय पर जाकर बिश्रामित हुई शोभायात्रा में बाबा साहेब के जीबन पर आधारित निकाली गयी आकर्षक झाँकियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं वहीं शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत करते हुये पुष्प वर्षा कर बाबा साहेव को श्रद्धांजलि लोगों द्वारा दी गयी वहीं एस आर पी इंटर कालेज के एन सी सी छात्रों ने सागर चौकी के समीप हलुआ व पानी पिलाकर सामाजिक समरसता एवं समानता का उदाहरण पेश किया वहीं कार्यक्रम में मौजूद सांसद नारायणदास अहिरवार क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहेब के बिचार आज भी समाज को दिशा देते हैं और उनके बताए गए मार्ग पर चलकर ही समानता आधारित समाज का निर्माण संभव है इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पूर्व बार संघ अध्यक्ष बिज्ञान सिरोठिया सभाषद बिनोद सोनी समिति अध्यक्ष संगीता राय कार्यक्रम संयोजक चंद्रभान ठेकेदार बाबूराम पाल प्रभंजन गर्ग बादाम कुशबाह दीनदयाल अवधेश चौधरी रवींद्रनाथ ओम प्रकाश राम सेवक राजा बाबू सतीश चौधरी रेखा जाटव आरती चौधरी दिव्या सीमा अहिरवार जानकी देवी जेसिका राय सुनीता देवी कोमल सहित तमाम महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

 

Leave a Reply