परमहंस बद्रीदास महाराज के दर्शन कर हजारों भक्तों ने छका भंडारा - Aaj Tak Media

परमहंस बद्रीदास महाराज के दर्शन कर हजारों भक्तों ने छका भंडारा

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव स्थित परमहंस बद्रीदास महाराज आश्रम पर महाशिवरात्रि पर्व और ब्रह्मलीन परमहंस बद्रीदास महाराज की 54 वीं पुण्य स्मृति में विशेष पूजा अर्चना के उपरांत हजारों की संख्या में दूर दराज से आए शिवभक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया तड़के सुबह 3:30 बजे से 5:40 बजे तक गुरुदेव के स्नान किए गए सुबह 6:10 बजे मंगला आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए सुवह 8 बजे से हवन पूजन सहित अन्य अनुष्ठान संपादित हुए वहीं आश्रम के व्यवस्थापक मदन मोहन तिवारी पप्पू महाराज के निर्देशन में राज कुमार राजू महाराज हरगोविंद खुराना, राजीव बठा, राधे पटेल, श्याम किशोर वकील साहब, रिंकू लल्ला रामजी पटेल सुरेंद्र कुशवाहा रवि पटेल प्रेम कुमार पटेल लक्ष्मण खिरा वीरेंद्र चौधरी भगवत शरण पटेल राजेश पटेल कोमल वर्मा खिलंजू रामकुमार प्रजापति सुरेश कुमार पटेल अरविंद कुमार आदि व्यवस्थाओं में रहे पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

 

Leave a Reply