जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार की शाम को नवांगतुक सीओ सदा नन्द सिंह के नेतृत्व में नगर में पुलिस जवानों ने बाजारों तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा सड़कों में फुट मार्च करके जनता को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से जनता से संवाद किये।
पर्वो को दृष्टिगत रखते हुये क्षेत्राधिकारी सदा नन्द सिंह,
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज , महमूदपुरा चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा समेत पुलिस जवानों ने कालपी नगर के फुल पावर चौराहा ,बाईपास,हाईवे सर्विस लेन, मुख्य बाजार टरनंनगंज, सर्राफा बाजार,खोवा मंडी आदि स्थानों में घूम घूम कर पैदल मार्च किया। सीओ तथा कोतवाल ने जनता से संवाद स्थापित कर जानकारियां ली। फुट मार्च के दौरान रास्ते में संदिग्ध लोगों से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई। इस मौके पुलिस जवानों के पैदल मार्च करने से नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हुआ। सीओ ने थानेदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुख्ता इंतजाम किये जायें।
फोटो – पैदल मार्च करते जवानों के साथ सीओ, कोतवाल
