जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना के संबंध में मृतका के पौत्र अवधेश द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
उक्त मामले को लेकर वादी प् अवधेश पुत्र स्व. शिवनारायण निवासी कस्बा व थाना आटा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 04.11.2026 को दिन में करीब 12 बजे उनकी दादी कलावती पत्नी हरीराम और दादा हरीराम घर से स्टेट बैंक की ओर पैदल रोड के किनारे जा रहे थे. उसी दौरान उरई की तरफ से आ रही रोडवेज बस के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कलावती को जोरदार टक्कर मार दी
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई कलावती को परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
