Loading market...

पालिका ने दीपावली पर्व पर मिठाई बांटकर खुशियां साझा की

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन रविवार को नगर पालिका परिषद कालपी में नगर के गणमान्य नागरिकों, सभासदों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं तथा जमकर खुशियां मनाई गईं।

नगर पालिका परिषद के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार हमें समाज में एकता बनाए रखने तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और स्वच्छता में सभी से सहयोग करने की अपील की। सभासदों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में राकेश यादव, विनोद अहिवार, पवन जाटव, रियाज उल हक, रविंद्र कोरी, ज्योति विश्वकर्मा, कन्हैया मिश्रा, जगत यादव, सर्वेश यादव, आदि सभासद शामिल शामिल रहे।

 

फोटो – पालिका में दीपावली मनाते पालिकाध्यक्ष व अन्य

Leave a Reply