जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय नगर के सदर बाजार स्थित मोती चंद वर्मा विद्या निकेतन में धनतेरस के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न रंगों से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां सजाकर बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक जय खत्री, सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेश वर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव तथा पत्रकार मनोज पाण्डेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर समाजसेवी सुरेश वर्मा ने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में इस प्रकार की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक समझ और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। प्रबंधक जय खत्री ने कहा कि भारत विविध धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं का देश है। नई पीढ़ी को सभी धर्मों के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना से परिचित कराना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए। रंग-बिरंगी रंगोलियों और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से विद्यालय परिसर दीपावली के उल्लास से जगमगा उठा। इसी क्रम में गायत्री विद्यालय अदल सराय तथा रोज वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
फोटो – विधालय में रंगोली कार्यक्रम
