Loading market...

युवक से मारपीट करने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)  बीते हफ्ते पहले ग्राम जोल्हूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने पर पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिबेचना कर्रवाई शुरू कर दी है।

उक्त प्रकरण को लेकर ग्राम जोल्हूपुर निवासी वादी दीपू पाल पुत्र बृजलाल पाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीती 18 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7 बजे गांव का ही रहने वाले राजेश उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपीगणों ठाकुरदीन तथा राजेश ने बातचीत के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी तथा दीपू के साथ जमकर मारपीट की।

मारपीट की इस घटना में पीड़ित के शरीर तथा हाथ पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके हाथ का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने 27 अक्टूबर को कालपी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस मामले की जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply