अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन नगर पालिका परिषद कालपी में अधिशासी अधिकारी का पद पिछले 15 दिनों से रिक्त चल रहा था। पूर्व ईओ अवनीश कुमार शुक्ला के 10 जून को स्थानांतरण के बाद नए अधिकारी की नियुक्ति न होने से पालिका के प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के स्तर से नगर पालिका कालपी के रिक्त अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी कालपी अमित शेखर को सौंप दिया गया है। समझा जाता है कि एसडीएम अमित शेखर के द्वारा प्रभार ग्रहण करने के बाद पालिका के लंबित कार्यों को गति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर में सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों तथा जनसमस्याओं के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई है। बताया जाता है कि पिछले दो सप्ताह से ईओ पद रिक्त होने के कारण कई महत्वपूर्ण फाइलें लंम्बित थीं। अब अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर हित में शीघ्र स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी उठाई है। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक नगर पालिका के सभी आवश्यक कार्यों का संचालन नियमित रूप से होने लगेगें।तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
फोटो – एसडीएम/ अधिशासी अधिकारी अमित शेखर
