मैथा और राजपुर ब्लॉक में बच्चों के अधिकारों और बालिका सशक्तिकरण की समीक्षा
संवाददाता (कानपुर देहात)
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में, दिनांक 04.12.2025 को विकासखण्ड मैथा एवं राजपुर के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।
1. मिशन वात्सल्य (बाल कल्याण एवं संरक्षण)
-
ब्लॉक मैथा (खंड विकास अधिकारी संजू सिंह):
-
मुख्य उद्देश्य: बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना।
-
फोकस: बच्चों के जीवन की रक्षा, विकास, संरक्षण और भागीदारी के उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना।
-
-
ब्लॉक राजपुर (खंड विकास अधिकारी हरगोविन्द गुप्ता):
-
मुख्य उद्देश्य: ऐसे बच्चों की देखभाल और संरक्षण करना जिनके पास माता-पिता या कानूनी अभिभावक नहीं हैं या जिन्हें अन्य सहायता की आवश्यकता है।
-
योजना की जानकारी: उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
-
2. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बालिका सशक्तिकरण)
-
जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव/लेखा सहायक:
-
उद्देश्य: बाल लिंगानुपात में गिरावट का समाधान करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों को शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करना।
-
लक्ष्य: बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
-
3. कानूनी और कल्याणकारी योजनाएं
-
शपथ एवं जागरूकता: बैठक में उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और दहेज निषेध अधिनियम 1961 की विस्तृत जानकारी दी गई।
-
महिला कल्याण योजनाएं:
-
पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना
-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
-
उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
-
चाइल्ड हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के बारे में जानकारी दी गई।
-
-
टोल फ्री नंबर: टोल फ्री नं० 1098, 112, 181, 1090 के बारे में जागरूक किया गया।
उपस्थिति
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संजू सिंह (मैथा), हरगोविन्द गुप्ता (राजपुर), सहायक विकास अधिकारी संजय मिश्रा (मैथा), प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमनलता, सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती माया कोरी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से टीम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, समूह की महिलायें आदि उपस्थित रहे।
