कोटरा मोड़ पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ हुआ होलिका दहन, क्षेत्र में दिखा उत्सव का माहौल - Aaj Tak Media

कोटरा मोड़ पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ हुआ होलिका दहन, क्षेत्र में दिखा उत्सव का माहौल

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

एट (जालौन)  होली पर्व की पूर्व संध्या पर कोटरा मोड़ पर गुरुवार की शाम परंपरागत विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

होलिका दहन से पूर्व स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना की और अग्नि प्रज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। लोगों ने होलिका की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि कोटरा मोड़ पर प्रत्येक वर्ष सामूहिक रूप से होलिका दहन किया जाता है, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

होलिका दहन के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।इस मौके पर अध्यक्ष आशीष सक्सेना, विनय, प्रिंस, सत्यम, विवेक ,कान्हा आदि लोग मौजूद है

Leave a Reply