जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों को सबसे बड़ा झटका लगा है। एक साथ 37 खूंखार नक्सलियों ने हथियार डालकर सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें कई पर 5-8 लाख तक का इनाम था।
किन-किन ने डाले हथियार?
- दंतेवाड़ा पुलिस और DRG की संयुक्त टीम के सामने सरेंडर
- इनमें मलंगेर क्षेत्र गुंडम समिति का प्लाटून कमांडर भी शामिल
- कुल 65 लाख रुपये का इनामी नक्सली समर्पण किया
20 महीने में 508 नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ में मोदी-विष्णु देव सरकार के आने के बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 20 महीनों में अब तक 508 से ज्यादा नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इनमें दंतेवाड़ा जिले में ही 165 इनामी नक्सली शामिल हैं।
जिले का ताजा आंकड़ा
- दंतेवाड़ा: 165 इनामी नक्सली सरेंडर
- बीजापुर एवं नारायणपुर: 916 पुरुष नक्सली
- कुल 244 महिला नक्सली भी शामिल
माओवादियों को 65 लाख का इनाम जो अभी भी जंगल में हैं, उन पर सरकार ने 65 लाख रुपये तक का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस का दावा है कि अब नक्सलियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है।
नक्सलियों के सरेंडर की यह लहर साफ बता रही है – लाल आतंक का अंत अब बस कुछ ही कदम दूर है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जल्द ही इतिहास बनने वाला है!
