कदौरा (जालौन ) संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बबीना स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में भेदभाव रहित वातावरण एवं आपसी सौहार्द स्थापित करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
