भाकियू ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मुआवजा दिलाए जाने की लगाई गुहार - Aaj Tak Media

भाकियू ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मुआवजा दिलाए जाने की लगाई गुहार

 

कालपी/जालौन झमाझम बारिश व ओला प्रविष्टि से रवि की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई जिसको ध्यान में रखते हुए किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष ने संगठन सदस्यों की मौजूदगी मे जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को देते हुए अवगत कराया कि तहसील कालपी किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। बिना मौसम हुई वर्षा एवं ओला पड़ने से तहसील कालपी में किसानो की खड़ी फसल पूरी तरह किसानों का निवाला पूरी तरह नष्ट हो गया है। इसका आकलन कराने के लिए ग्रामों से संबंधित लेखपालों को सख्त निर्देश दें कि अपने-अपने ग्रामों में स्थित आराजी जमीन का बिंदुबार आकलन कर मुआवजा दिलाया जाए जिससे किसानों के परिवार का भरण पोषण सकुशल तरीके से हो सके। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिव सिंह, अजय सिंह, रामस्वरूप सिंह आदि किसान संगठन के लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply