Loading market...

व्यापारी का पुलिसकर्मी व साथियों ने अपहरण कर लूटे 35 हजार

 

उरई  (जालौन )  तुलसीनगर निवासी देवांशु गुप्ता ने 19 फरवरी 2026 को कोर्ट तारीख पर आने के बाद पुलिस बनकर अपहरण और लूट की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चित्रकूट के पुराना भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह, दरोगा अमरेन्द्र सिंह चौहान व क्रेशर मालिक विपिन त्रिपाठी पर संगठित साजिश का आरोप लगाया है।दोपहर 12:30 बजे सुलभ कॉम्प्लेक्स जाते समय काले महिंद्रा एसयूवी में बिना नंबर की गाड़ी से उतरकर दरोगा अमरेन्द्र सिंह चौहान व साथी सिपाही ने पकड़ लिया। भरतकूप ले जाते रास्ते में पिस्टल दिखाकर इनकाउंटर की धमकी देकर 35 हजार रुपये लूटे गए। थाने पहुंचने पर 1 से 3 लाख रुपये घर से मंगाने का दबाव बनाया गया।थाने में कैद व प्रताड़नाशाम 3-3:30 बजे पुराना भरतकूप थाने में कैद कर रात भर बिना मुकदमे रखा। सो उपेंद्र सिंह ने गालीगलौज कर 3 लाख त्रिपाठी को लौटाने को कहा, जबकि देवांशु ने बताया कि यह राशि विपिन की खदान पर समरसेट पंप का किराया था। 20 फरवरी को सादे कागज पर 3.80 लाख चेक देने का लिखवाकर छोड़ा।उच्चाधिकारियों को शिकायत व घर वापसीपिता सुरेश कुमार ने IGR सुपोर्टल पर IG कानपुर, DIG झांसी, SP जालौन-चित्रकूट व CM को शिकायत दर्ज कराई। 21 फरवरी सुबह बस से घर लौटे देवांशु ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन जांच की मांग की। झूठे मुकदमे व जानमाल खतरे का डर जताया।

Leave a Reply