उरई (जालौन )।उरई में कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 17 कन्याओं के हाथ हुए पीले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव का मूलमंत्र नेताओं को दिया।
चतुर्थ कठेरिया,धानुक समाज का सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई सांसद डिम्पल यादव साथ में आये तेज प्रताप यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कठेरिया समाज और किशनी के विधायक ब्रजेश कठेरिया प्रमुख रूप शामिल हुए । यह कार्यक्रम सामाजिक था इसमें 17 कन्याओं को परिणय सूत्र में बंधी लेकिन पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने इसे राजनैतिक बना दिया । कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सैफई परिवार का में ऋणी हूं जिसने हमारे कठेरिया समाज के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर कन्याओं को आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा हमारे बिरादरी के कार्यक्रम में कोई नहीं आना चाहता लेकिन सांसद डिम्पल यादव ने एक बार में कार्यक्रम में स्वीकृत देकर कठेरिया समाज को धन्य कर दिया उन्होंने कहा कि कठेरिया समाज 2027 में सपा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाएगा उत्तर प्रदेश का समूचा कठेरिया समाज अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री के रूप देखना चाहता है । झांसी के गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने भी अखिलेश सरकार के कार्यों को एक एक करके गिनाया उन्होंने लैपटॉप से लेकर कन्याधन योजना की चर्चा की उन्होंने भी 2027 में सपा सरकार बनाने में पीडीए पूरी मदद करेगा । इसके बाद तेज प्रताप यादव ने भी कार्यक्रम की तारीफ की और अंत में 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का ऐलान किया। जब मुख्य अतिथि मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव ने भाषण शुरू किया तो कांशीराम और आंबेडकर को याद करते हुए उन्होंने कहा इन दोनों महापुरुषों ने दलित समाज के लिए वो कार्य किया जिससे वह सिर ऊपर करके सम्मान से समाज में रह रहा है । उन्होंने कहा कि कठेरिया समाज हमारे परिवार जैसा है सामूहिक विवाह में 17 कन्याओं के हाथ पीले हुए अब वह अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगी इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विवाह सामूहिक कार्यक्रम में गैस सिलेंडर कितनी मुश्किल से मिले होंगे यह वो ही जानते होंगे और बीजेपी के सभी बड़े नेताओं के मुंह से हमेशा एक बात कहेंगे कि गैस की कोई कमी नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर,किसान विरोधी सरकार है इसलिए आने बाले विधानसभा चुनावों में उसका तख्ता पलट होने जा रहा है। विवाह में जिन कन्याओं के हाथ पीले हुए इसमें प्रमुख रूप से प्रीति, सुमन , चन्द्रमुखी, मंजेशी गुड़िया, कंचन, प्रियंका, सीता आदि थी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता की नरेश उत्तम पटेल संचालन महेश द्विवेदी ने किया । में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शिवराम पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, शैलेन्द्र श्रीवास,अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी, आनंद यादव , अजहर बेग,सुरेंद्र यादव बजरिया, प्रदीप दीक्षित, धीरेन्द्र यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जमाऊदीन पप्पू ,वेद प्रकाश यादव आदि उपस्थिति थे ।
