Loading market...

एसीएमओ ने सीएचसी व प्राइवेट क्लिनिकों का किया निरीक्षण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन )

 

कालपी/जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश परअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद भूषण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी तथा निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक प्राइवेट क्लीनिक को सील किया गया है।

शुक्रवार को एसीएमओ अरविंद भूषण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गुप्ता के साथ ओपीडी, एक्स-रे रुम, पैथालॉजी,दवा बितरण कक्ष, टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया। परिसर में चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी विशाल सचान, चिकित्साधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार ,डॉक्टर डॉ आदर्श गौतम, दंत चिकित्सक रोहित कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रूबी सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ गरिमा सचान, चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट कुलदीप सचान फार्मासिस्ट विनोद सचान फार्मासिस्ट अशोक कुमार, राम सजीवन गुप्ता, डॉक्टर रचना दुवे, किरन राठौर, आदि कर्मचारियों की मौजूदगी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस दौरान एसीएमओ ने निरीक्षण के दौरान एक निजी क्लीनिक को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लीनिक संचालक अगर सम्बंधित कागजात प्रस्तुत कर देगा तो उसका संचालन शुरू करा दिया जायेगा।

 

फोटो – एसीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक निरीक्षण करते

Leave a Reply