कोंच (जालौन) नगर की विद्युत व्यवस्था कभी आंधी पानी तो कभी छोटे-छोटे फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है जिसके लिए विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाई जाती लेकिन गुरुवार की देर शाम एक चूहा ने ऐसा बवाल मचाया नगर की विद्युत आपूर्ति बेहाल हो गई इसे ठीक करने में कर्मचारियों ने पसीना छोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केबी पावर हाउस में स्थापित बीसीबी मशीन की इनकमिंग में चूहा घुस गया जिससे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई और नगर की बिधुत आपूर्ति बाधित हो गयी जब इसकी सूचना अधिकारियों को मिली तो मौके पर एस डी ओ धर्मेंद्र कुमार व अवर अभियन्ता अपनी टीम के साथ पहुंच गए और फाल्ट ठीक करने में जुट गए इसे ठीक करने में बिभागीय कर्मचारियों को पसीना आ गया और पूरी रात मेहनत करते रहे तकनीकी खराबी के कारण रात्रि 1 बजे से लेकर शुक्रवार की सुबह 10बजे तक बिधुत आपूर्ति बेहाल रही इस दौरान धीरज कुशवाहा अरविंद बाबा राजकुमार सूरज प्रदीप के के विक्रम दिनेश सुनील कन्हैया मीटर रीडर मनीष दुबे पूरी रात फाल्ट को ठीक करने में जुटे रहे।
