जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए बीती शाम को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी के साथ पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल सिंह के नेतृत्व में नगर में पुलिस जवानों ने धर्म स्थलों के आसपास तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा सड़कों में फुट मार्च करके जनता को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जनता से संवाद किये।
पर्वों को दृष्टिगत रखते हुये क्षेत्राधिकारी राजेश कमल,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह,टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा, महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी समेत पुलिस जवानों ने कालपी नगर के फुल पावर चौराहा ,बाईपास, जुलैहटी मार्केट,हाईवे सर्विस लेन, हरीगंज, आदि स्थानों में घूम घूम कर पैदल मार्च किया। जगह-जगह सीओ ने जनता से संवाद स्थापित कर जानकारियां ली। फुट मार्च के दौरान रास्ते में संदिग्ध लोगों से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई। इस मौके पर बिपलेद्र कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार के अलावा महिला सिपाही शामिल रहे। पुलिस जवानों के पैदल मार्च करने से नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हुआ। सीओ ने थानेदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुख्ता इंतजाम किये जायें।
फोटो – पैदल मार्च करते जवानों के साथ सीओ, कोतवाल
