कोंच (जालौन) नदीगांव रोड स्थित विकासखंड कार्यालय के सभागार में दिन मंगलवार को खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम सचिवों को बुलाकर विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीडीओ प्रशांत कुमार ने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में संचालित गोशालाओं की स्थिति का निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट तैयार की जाए वहीं उन्होंने विशेष रूप से गोशालाओं में पशुओं के लिए चारा पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया इसके साथ ही गांवों में बने शौचालयों की स्थिति की भी जांच करने और जो शौचालय उपयोग में नहीं हैं या क्षतिग्रस्त हैं उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए
बैठक में स्वच्छता अभियान को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई बीडीओ ने कहा कि गांवों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके
इसके अलावा खराब पड़े हैंडपंपों की सूची तैयार करने और उन्हें शीघ्र ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर एडीओ देवेंद्र निरंजन सहित सचिव हर्षित पूनम सूरजभान नीता पवन अनुज वसीम हेमंत और प्रशांत समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
