Loading market...

रोज वर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के रामचबूतरा स्थित रोज वर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शवाहत हुसैन ने बच्चों को सरदार पटेल के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा।

उप प्रधानाचार्य मर्णिका मिश्रा ने सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती जयंती मिश्रा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों को सरदार पटेल की तरह दृढ़ निश्चयी एवं लगनशील बनने का संदेश दिया।

इस दौरान चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 560 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। इसी महान योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में जैनव अंसारी के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं अमित रायकवार, दिलीप पांचाल,अभिनव श्रीवास्तव,नसीम खान,मंजू शर्मा, हुमा अफशा, नेहा परवीन,नीलम विश्वकर्मा, कृतिका वर्मा, नाज़नीन बेगम, कहकशां, खुशी,पूजा, जहां आरा, सलोनी सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply