अरुण गैस सर्विस की कार्य प्रणाली से परेशान हैं उपभोक्ता - Aaj Tak Media

अरुण गैस सर्विस की कार्य प्रणाली से परेशान हैं उपभोक्ता

 

कोंच (जालौन) अरुण गैस सर्विस पर 14 मार्च को एस डी एम ज्योति सिंह के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं सामने आयीं थीं जिस पर एजेंसी संचालक को तीन दिन के अंदर जबाब देने का नोटिस दिया गया था लेकिन तीन दिन से अधिक समय गुजर जाने के बाबजूद एजेंसी संचालक द्वारा न तो जबाब दिया गया और न ही अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया गया इसी व्यबस्था से परेशान होकर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सुमित अग्रवाल एवं आकाश गर्ग पुत्र सन्तोष कुमार ने दिन शुक्रवार को अरुण गैस सर्विस पर धांधली का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को बताया कि मैने 14 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर बुक किया था लेकिन आज तक सिलेंडर प्राप्त न होने पर जब गैस सर्विस कार्यालय गया तो वहाँ पर उपस्थित कर्मचारी ने मेरे साथ बदतमीजी की और बोला तुम्हारा सिलेंडर डिलीबर हो गया लेकिन मुझे आज तक प्राप्त नहीं हुआ है आकाश गर्ग ने एस डी एम से जांच करते हुए बुक सिलेंडर को दिलाये जाने की मांग की है इसी प्रकार दिनांक 13 मार्च 2026 को मुहल्ला तिलक नगर निवासी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने भी अरुण गैस सर्विस पर ऑन लाइन बुकिंग करायी थी लेकिन उन्हें भी आज तक सिलेंडर डिलीबर नहीं किया गया और ऑफिस जाकर पूंछने पर उन्हें भी परेशान किया जा रहा है अब देखना है कि सक्षम अधिकारी अरुण गैस सर्विस पर यूं ही इनायत की नजरें बनाये रखेंगे या फिर कार्यवाही करते हुए उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेंगे।

 

Leave a Reply