जल जीवन मिशन तहत बनी पेयजल टंकी से गांव में पानी पहुंचाये जाने की मांग की - Aaj Tak Media

जल जीवन मिशन तहत बनी पेयजल टंकी से गांव में पानी पहुंचाये जाने की मांग की

 

कालपी (जालौन)। विकास खंड महेवा के ग्राम बीजापुर के मजरा गांव कोहना में लगभग दो वर्ष पहले जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी चालू हो गई थी ग्राम पंचायत बीजापुर के मजरा कोहना में पानी हर घर तक पहुंच रहा है जबकि ग्राम पंचायत बीजापुर में न तो आज तक पानी पहुंचा है और न ही आज तक हर घर नल के कनेक्शन भी किये गये है।

उक्त मामले का शिकायती पत्र ग्राम बीजापुर निवासी समाजसेवी रामअवतार पुत्र ग्रासी प्रसाद ने जिलाधिकारी को देते हुए जानकारी दी है। बताया कि एक साल पहले घरों में नल कनेक्शन दिए गये थे लेकिन गांव की अभी 30 प्रतिशत आबादी में नल कनेक्शन नहीं किये गये है जितने घरों में नल कनेक्शन दिए गये है उन घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है जबकि बीजापुर गांव की आबादी लगभग 2500 है इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है बताया कि गर्मी के मौसम की बजह से नल पानी छोड़ जाते हैं तथा कुछ सरकारी नलों में खारा पानी है जो पीने लायक नहीं है। जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम बीजापुर में पानी की टंकी से घर तक पानी पहुंचाया जाये। जिससे जल जीवन मिशन का उद्देश्य पूरा हो सके।

Leave a Reply