उरई जालौन। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां के पांचवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नवरात्रि पर्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की।
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों पर भक्तों ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा मां शक्ति पीठ बैरागढ़ धाम माता एवं काली माता मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।
भक्तों ने व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना की और मंदिरों में गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में साफ-सफाई एवं आकर्षक सजावट की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
