संतुलन बिगड़ने पर चार पहिया बाहन से टकराई मोटर साइकिल - Aaj Tak Media

संतुलन बिगड़ने पर चार पहिया बाहन से टकराई मोटर साइकिल

 

कोंच (जालौन) खूनी सड़क के नाम से मशहूर कोच उरई मार्ग पर दिन मंगलवार को फिर एक गंभीर घटना घटित हो गई जहां एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को कट मार दिया जिससे मोटरसाइकिल चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से जा टकराई जिससे मोटरसाइकिल सवाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मवई उरई निवासी राजकुमार पुत्र वाले उम्र करीब 35 वर्ष एवं मिथुन पुत्र अरविंद उम्र करीब 17 वर्ष मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में ग्राम सेसा जा रहे थे और जैसे ही ग्राम भदारी के नजदीक पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक ने उनकी मोटर।साइकिल में कट मार दिया जिससे मोटर साइकिल का नियंत्रण खो गया और सामने से आ रहे चार पहिया बाहन से टकरा गए जिससे मोटर साइकिल सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने तुरंत ही घायलों की मदद करते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

 

Leave a Reply