ढाला रखने पर चाचा भतीजे में हुआ बिबाद - Aaj Tak Media

ढाला रखने पर चाचा भतीजे में हुआ बिबाद

 

कोंच (जालौन) चाचा ने खेत में सड़क की ओर अपना ढाला रख लिया जिस पर भतीजे ने जब एतराज जताया तो चाचा लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए क्योंकि खेत चाचा और भतीजा दोनों का शामिल खाता में है।

मामला मुहल्ला गोखले नगर निबासी कल्लू पुत्र ठाकुरदास कुशवाहा एवं चाचा छोटेलाल पुत्र मेवालाल के बीच का है जो गाटा संख्या 1333 में शामिल कास्तकार है जब चाचा ने मैंन रोड की तरफ अपना कब्जा करके ढाला रख लिया तो भाई ठाकुरदास एवं भतीजा कल्लू ने एतराज जताया तो चाचा गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो गया जिस पर कल्लू ने दिन मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक प्रार्थना पत्र देते हुए ढाला हटवाए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply