कोंच (जालौन) पति शराब व जुआ का आदी है और लोगों से उसने कर्ज ले रखा है और जब कर्जदार घर पर कर्ज मांगने आते हैं जिससे पत्नी व पति के बीच बिबाद पैदा होता है साहूकारों से परेशान होकर कर्जदार पति घर छोड़कर गायब हो गया।
मामला मोहल्ला लाजपत नगर निवास में रीना बेगम पत्नी शराफत ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना दिवस में एक प्रार्थना देते हुए बताया कि मेरे पति शराफत पुत्र बसारत जुआ व शराब के आदि है जिसके कारण कई लोगों से कर्ज लिए हैं इसी कर्ज के चलते मेरे पति दिनांक 2 अप्रैल 2026 से घर से लापता है और कर्ज देने बाले लोग घर पर आकर मुझसे व मेरे बच्चों से कर्ज मांगते हैं वहीं मेरे ससुर बशारत पुत्र हसनू मुझे व मेरे बच्चों को धमकी देते हुए कहते है कि हमारे लड़के को खोजकर लाओ नहीं।तो तुम्हारी रिपोर्ट दर्ज करा देंगे रीना बेगम ने प्रभारी अधिकारी से समुचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
