गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राहगीरों को पिलाया गया शीतल शर्बत - Aaj Tak Media

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राहगीरों को पिलाया गया शीतल शर्बत

 

कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई ने दिन सोमवार को सागर तालाब पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया की अगुआई में राहगीरों को इस चिलचिलाती धूप में शीतल शर्बत पिलाया मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की 10 वीं तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन माँ गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित होकर राजा भगीरथ के पूर्वजों की मुक्ति करते हुए मानव जाति कल्याण हेतु पृथ्वी में अवतरित हुईं मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा में डुबकी।लगाने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल आमीन बेग सचिन गौतम के के राजपूत राहुल वर्मा कृष्ण कुमार गुप्ता राजीब गुप्ता आकाश गर्ग वृजेश गुप्ता देवेंद्र सोनी सहित समस्त व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply