Loading market...

बसपा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोश भरा 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति व जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव की अध्यक्षता में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कालपी सीट को जिताने पर जोर दिया।

जोल्हूपुर मोड़ स्थित मून राइज रेस्टोरेंट के परिसर प्रमुख नेता वीरपाल सिंह चौहान के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन एवं शिद्दत से जुटना है।तथा कामयाबी हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि बूथ स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता मजबूत है। उन्होंने दावा किया है कि अन्य दलों के अपेक्षा हमारी पार्टी के वोट का आधार भी मजबूत है। बसपा के झांसी मंडल के प्रभारीगणों वृजभूषण कुशवाहा, शैलेंद्र शिरोमणि, धीरेन्द्र चौधरी,अनिल कस्तवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती सरकारों की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार तथा

पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री उदयवीर सिंह दोहरे द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मलखान सिंह पाल, दिलीप सिंह गुर्जर,सुदामा चौहान, अमित भारती, नरायण हरि अवस्थी, राजेश गौतम, सिद्ध गोपाल, विनोद पाल, होरीलाल, कृपा शंकर, गुलाब सिंह, राजपाल सालोनिया, रमेश वाल्मीकि, मिथिलेश, प्रकाश पांडे,हर नारायण पाल, सुलेमान मंसूरी, सतीश श्रीवास, अरविंद, रामबाबू, अवलख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में आये हुये कार्यकर्ताओं का बीरपाल सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

फोटो – बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में में मौजूद पदाधिकारी

Leave a Reply