नाला बंद होने से तालाब निकासी का पानी हुआ अवरुद्ध - Aaj Tak Media

नाला बंद होने से तालाब निकासी का पानी हुआ अवरुद्ध

 

कोंच (जालौन) मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है और ऐसे में पानी निकासी के हर साधनों को स्वस्थ दुरुस्त कर लेना अति आवश्यक है क्योंकि वर्षा के दौरान पानी की निकासी न होने पर नगर एवं ग्रामों में जल भराव के कारण लोगों के सामने तमाम परेशानियां मुसीबत बनकर खड़ी हो जायेगीं।

जल निकासी की समस्या से परेशान तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासियों ने अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम में मुख्य सड़क किनारे तालाब स्थित है जिसकी जल निकासी की जगह पर पूर्व प्रधान द्वारा शौचालय का निर्माण कर दिया गया है और शौचालयों मैं कोई गढ्ढा नहीं बनवाया गया है जिसके कारण शौचालयों की गंदगी नाले में गिरती है और इस नाले की सफाई करीब 10 वर्षों से नहीं की गई है जिसके कारण पूरा नाल चोक हो गया है और तालाब के पानी की निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है ऐसे में वर्षा होने पर तालाब का पानी नहीं निकल पाएगा जिसके कारण घरों में संकट उत्पन्न हो जाएगा वही तालाब भी गंदगी से लबालब भरा है और वहां रहने वाले अथवा वहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह में ढक कर निकालना पड़ता है और इस गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का लगातार खतरा बना रहता है ग्रामीणों ने कई बार एसडीएम से समस्या की समाधान के लिए शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते धरातल पर कोई भी ठोस कार्रवाई अमल में नहीं की गई है मानसूनी बारिश शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है अगर उसके पहले नल की सफाई नहीं होती है तो यह तालाब ग्राम के लिए मुसीबत का सबब बन जायेगा ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों से उक्त तालाब एवं नल की समस्या से समाधान की मांग की है इस दौरान प्रमोद कुमार निरंजन सतीश कुमार अंकुश मुन्ना बाबू सहित तमाम ग्रामीण जन मौजूद रहे।

 

Leave a Reply