कोंच (जालौन) सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल ने शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक पहचान स्थापित की है विद्यालय के कुल 21 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सम्मिलित होकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया तथा सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।
विद्यालय की छात्रा सृष्टि अग्रवाल ने 82.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान पर तन्वी पटेल ने 82.2% अंक प्राप्त किए, जबकि अतुल कुमार ने 81.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कनिष्का राजावत एवं रागिनी गुर्जर ने 77.8%, नित्या कुमारी ने 74.8%, जयकांत अग्रवाल ने 74.2%, देवांश गुप्ता ने 72.8%, तन्वी नगर ने 73.8% तथा अक्षत रिछारिया ने 70.4% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी 65% से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
यह उपलब्धि इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि विद्यालय की कक्षा 12वीं की यह प्रथम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा थी तथा छात्र संख्या मात्र 21 थी। सीमित संसाधनों एवं प्रथम प्रयास में ही विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त यह सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निरंजन एवं प्रबंधक सुरेंद्र कुमार निरंजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि“विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्रथम बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त यह उत्कृष्ट परिणाम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।”
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। विद्यालय की प्रथम बोर्ड परीक्षा में प्राप्त यह शानदार उपलब्धि भविष्य में और बेहतर परिणामों की प्रेरणा बनेगी। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
विद्यालय में छात्र – छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया l
