Loading market...

आवारा गोवंश से टकराया बाइक सवार,सी एच सी में भर्ती

कोंच (जालौन) कोंच नदीगांव मार्ग पर आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा निवासी विक्रम उम्र सोमवार शाम बाइक से कोंच बाजार में सामान खरीदने आया रहा था। देर शाम को पंचानन चौराहे के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर घूम रही गाय उसकी बाइक के सामने आ गई जिससे बाइक गाय से टकरा गई और सड़क पर उछलकर कर गिरकर घायल हो गया जिसे सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया

Leave a Reply