कोंच (जालौन) पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने दिन गुरुवार को देर शाम अपराध समीक्षा की बैठक कर थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को दिशा निर्देश दिए।
कोतवाली परिषद में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सी ओ ने सर्किल के थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों संग बैठककर कानून व्यबस्था अपराध नियंत्रण तथा लंबित बिबेचनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुये सम्बेदन शील क्षेत्रों में लगातार गस्त बढाते हुए जनता से बेहतर सम्बाद स्थापित किया जाए जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ते हुए सुरक्षा की भावना का एहसास जनता को हो सके उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित बिबेचनाओं को शीघ्र ही पूर्ण किया जाए और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह शिव शंकर शशिकांत चौहान अवनीश पटेल अभिषेक सिंह सुमित पांडे शिवनारायण शुभम परमार सहित पुलिस परिवार मौजूद रहा।
