अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन)। एंटीकरप्शन झांसी की टीम ने शिकायत के आधार पर तहसील परिसर उरई में छापामार तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगों) संदीप तिवारी के अलावा एक प्राइवेट कर्मी कोटरा निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव को टीम ने उठा लिया। एंटीकरप्शन टीम के द्वारा दोनों को साथ में ले जाते समय तहसील गेट एवं उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर तहसील कर्मचारियों ने जमकर बवाल काट डाला और टीम का जमकर विरोध किया।इस विरोध के बावजूद बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से एंटीकरप्शन टीम दोनों को पकड़ कर ले जाने सफल रही।यह टीम दोनों को पहले कोतवाली उरई लेकर आयी मगर विरोध को देखते हुए एंटीकरप्शन टीम दोनों को एट थाने ले गयी। जिससे किसी को मामले को लेकर जानकारी न हो सके।इस मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी सदर व तहसीलदार से दूरभाष पर चाही गयी तो दोनों का कहना था हमें घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
