आयुष्मान कार्ड बनबाने के बहाने बुजुर्ग अंधे की लिखाई जमीन

 

कोंच (जालौन) गरीब की मदद करना धर्म माना जाता है और अगर उसी गरीब के साथ कोई धोखा धड़ी कर दे तो ऐसे को अधर्मी कहते हैं ऐसा ही एक मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया खुर्द में देखने को मिला जहां के निबासी अजमेर सिंह की अंधता का लाभ उठाते हुए रोहित पुत्र ह्रदेश सिंह निवासी बरुउआ तहसील लहार जिला भिण्ड मध्य प्रदेश अपने साथ आयुष्मान कार्ड बनबाने के लिए ले गया और बृद्ध से फर्जी तरीके से कूट रचित रचना करते हुए उसकी गाटा संख्या 658 रकवा 0.4780 हेक्टेयर अपने नाम लिखा ली जब अजमेर सिंह के पुत्र सुख सिंह तहसील आया तो उसे उक्त षणयंत्र की जानकारी हुई तब सुख सिंह ने रोहित से कहा तो उक्त लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया अब यह बृद्ध की मदद करने के नाम पर धोखा धड़ी करना अधर्म की श्रेणी में आता है उक्त के सम्बन्ध में पीड़ित सुख सिंह ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को एक प्रार्थना पत्र देते हुए अभिलम्ब मुकद्दमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजे जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply