जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी(जालौन)
कालपी/जालौन गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झांसी के तत्वाधान में बेतवा नदी तट में स्थित बालू/मौरंग खनन के लिए उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
तहसील सभागार में आयोजित उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित जनसुनवाई परियोजना प्रस्तावक परिहार कन्ट्क्शन बलवन्त सिंह के द्वारा बेतवा नदी तट स्थित बालू/मौरंग खनन परियोजना तहसील कालपी के पथरेहटा गाटा संख्या 747 क्षेत्रफल 16.195 क्षमता 1,61,940 घनमीटर 6 माह के खनन का मामला प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर एसडीएम के अलावा सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि बालू खनन के दौरान क्षेत्र में प्रदूषण ना फैले इसके लिए लोगों को जनसुनवाई के लिए आमंत्रित किया जाता है। ठेकेदार कंपनी के प्रदूषण मुक्त खनन करने के लिए मानकों का पालन करना पड़ता है। जनसुनवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज नहीं की।
